Menu
blogid : 1233 postid : 628353

हद हो गयी……

मेरी बात
मेरी बात
  • 25 Posts
  • 60 Comments

हद हो गयी……

हद हो गयी बेशर्मी की | एक साधू को आभास हुआ कि भूमि में खजाना दबा है | उन्होंने देश हित में सरकार से खज़ाना निकालने का अनुरोध हुआ | पुरातत्व विभाग को लगा कि साधू की बात में दम है | कुछ मिलने की आस में खुदाई पुरातत्व विभाग ने खुदाई करवाना शुरु कर ही दिया तो कौन सी आफत आ गयी ? अगर वास्तव में वहाँ खज़ाना मिल ही गया तो हर्ज़ क्या है ? नहीं मिला तो क्या कोई हमें वैश्विक समाज से बाहर कर देगा ?

क्या अन्य किसी वस्तु जैसे किसी खनिज, ऐतिहासिक महत्व की वस्तु, पेट्रोलियम पदार्थ के लिए खुदाई नही की जाती ? क्या प्रत्येक बार, प्रत्येक जगह  आवश्यक रूप से अपेक्षित रूप से ये पदार्थ मिल ही जाते हैं ? जाहिर है कि नहीं |

फिर  इसी खुदाई पर इतना हंगामा क्यों हो रहा है ? सभी एक दूसरे पर कीचड़ उछल रहे हैं | और इस कीचड उछाल प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं हमारे न्यूज़ चैनल | कोई केन्द्र सरकार पर की खिंचाई करने की कोशिश कर रहा है तो कोई ‘भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण’ की | और कुछ लोग लगे लगे हैं धर्म विशेष के संतो पर कालिख पोतने में | प्रेरणा और प्रोत्साहन दे रहे हैं वे समाचार चैनल जो देश और समाज के लिए अपनी ज़िम्मेदारी नहीं समझते |

जिसे देखो वो देश की गरिमा का मखोल बना रहा है | भारत में रहने वाले ही लोग देश को सारी दुनिया में छोटी-छोटी बातों पर अपमानित करने में लगे हैं | लेशमात्र भी ऐसा नहीं लगता कि ये समाचार चैनल और इन पर आयोजित सभा में बोलने वाले वक्ता अपने आप को इस देश का नागरिक मानते हों | देश की मिट्टी से जन्मे बेटा-बेटी होने की भावना की होने की तो कल्पना ही करना व्यर्थ है |

एक ही धर्म का धर्माचार्य या सन्त दूसरे पर ऐसे लांछन लगता है कि जैसे वो स्वयं वो उस धर्म से सम्बन्धित ना हो | एक राजनेता दूसरे राजनेता पर ऐसे वार करता है कि जैसे दूसरे नेता को वोट देने वाले सब भारतीय मूर्ख

हैं | और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का व्यवहार तो ऐसा है जैसे सारे चैनल विदेश से कवरेज करने आये हो |

साधु को अगर आभास हुआ कि खण्डहर हो चुके किले में खज़ाना दबा है तो उसने यह बात बताकर देशभक्त होने का परिचय दिया है | हो सकता है कि खजाने की बात गलत हो लेकिन अभी तक यह प्रमाणित नहीं हुआ कि साधू ने सरकार को भ्रमित करने के लिए ऐसा कहा हो | सरकार ने भी ‘भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण’ को उक्त स्थान पर भेज कर देश का अहित तो नहीं कर दिया |  ‘भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण’ अगर खुदाई करवा रहा है तो देश  हित में अपना कर्तव्य ही पूरा कर रहा है | खुदाई करके महत्वपूर्ण वस्तुओं का पता लगाना ही तो इस विभाग का काम है फिर क्यों इस पर ऊँगली उठाई जा रही है ?  क्यों खिल्ली उड़ाई जा रही है ?

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh